जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी, मस्तक सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा, लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। .. जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया, बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी। 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।। लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। .. जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा .. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

Comments

Popular posts from this blog

आरती: माँ दुर्गा, माँ काली

नवरात्रि सप्तमी- माँ कालरात्रि माता का दिन

क्षमा करो अपराध, शरण माँ आया हूँ