मां लक्ष्मीजी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता.... ॐ जय लक्ष्मी माता...।। उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। जिस घर तुम रहती सब सद्‍गुण आता सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॐ जय लक्ष्मी माता...।। महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

Comments

Popular posts from this blog

आरती: माँ दुर्गा, माँ काली

नवरात्रि सप्तमी- माँ कालरात्रि माता का दिन

क्षमा करो अपराध, शरण माँ आया हूँ